Dhanbad News: भू-धंसान प्रभावित टंडाबाड़ी में खतरा बरकरार, दूसरे दिन 54 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: भू-धंसान प्रभावित टंडाबाड़ी में खतरा बरकरार, दूसरे दिन 54 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

Dhanbad News: दो दिनों के दौरान 124 परिवार हुए पुनर्वासित

विज्ञापन

Dhanbad News: दो दिनों के दौरान 124 परिवार हुए पुनर्वासितDhanbad News: कतरास के सोनारडीह टंडाबाड़ी में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया भेजने की प्रक्रिया शनिवार को जारी रही. आज प्रभावित क्षेत्र के 54 परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप शिफ्ट किया गया. शुक्रवार को 70 लोगो को भेजा गया था. कुल मिलाकर दो दिनों के दौरान प्रबंधन ने 124 लोगों को बेलगड़िया टाउनशिप भेजा गया है. हांलाकि कुछ लोग वापस भी यहां आ गये हैं. इसकी जानकारी प्रबंधन को नहीं है. प्रभावितों की मांग पर शनिवार की दोपहर समय बीसीसीएल धनसार रेस्क्यू की टीम पहुंची. टीम का नेतृत्व आलोक राम कर रहे थे.टीम ने कुछ घरो से सामानो को बाहर निकाला. महेश कुमार हाड़ी के घर से कागजात,कपड़े व कीमती सामान,जबकि सूरज राम के घर से टीवी व कागजात निकाले गये. अन्य घरों में भी टीम घुसी. लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली. टीम ने बताया कि स्थिति काफी रिस्की है. थोड़ा वक्त लगेगा. रविवार को भी रेस्क्यू टीम यहां मलबे में फंसे सामानों को बाहर निकालने का प्रयास करेगी.

अधिकारियों ने लोगों को समझाया

शनिवार को भू-धंसान की घटना जारी रही. क्षतिग्रस्त हुए आवास धीरे-धीरे दरक रहे हैं. सूचना पर बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू, क्षेत्र के जीएम विमला विजय कुमार, एजीएम जेके जयसवाल, एपीएम अमित कुमार महतो, प्रशासनिक पदाधिकारी अंकित श्रीवास्तव, मैनेजर अमित कुमार, सिक्यूरीटी इंचार्ज शशि रंजन,कार्मिक प्रबंधक आलोक राय, महुआ अंचल इंस्पेक्टर सहित सोनारडीह पुलिस मौके पर पहुंची. कोल अधिकारियों ने बेलगड़िया भेजे जा रहे प्रभावित परिवारों को समझाया-बुझाया. लोगों से कहा कि यह इलाका अब रहने लायक नहीं है. अधिकारियों ने बीसीसीएल के वाहन से कई परिवारों को बेलगड़िया के लिये रवाना किया.

भेजे गये भोजन लेने से किया इंकार, दर्जनों ने खाये

दोपहर में बीसीसीएल ने साउथ गोविंदपुर मैदान में राहत शिविर शुरू किया. यहां पहले से मैदान में मौजूद सैकड़ों लोगो ने भोजन का आनंद लिया. जबकि वाहन से भेजे गये खाने को बाघमारा अंचलाधिकारी के सामने दर्जनों महिला-पुरुषों ने इसका विरोध किया. लोगों का कहना था कि दो दिन से कुछ नहीं मिल रहा है. पानी तक के लाले पड़े हैं. बाघमारा सीओ ने काफी समझाया-बुझाया.लेकिन लोग नहीं माने और वापस भोजन गाड़ी को भेज दिया.

…और सीओ बिफर कर निकल गये

घटनास्थल के बाद बाघमारा सीओ गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम से वार्ता के लिये पहुंचे. लेकिन, किसी ने सीओ को नहीं पहचाना. इससे बिफर कर वे निकल गये. जब कार्यालय में यह बात पता चली,तो कुछ अधिकारी बाहर निकले. लेकिन तब-तक सीओ चले गये. इसके बाद यहां के प्रभावित लोगो ने जीएम से वार्ता की. इस दौरान नोंक-झोंक भी हुई. जीएम ने कहा कि सभी को बेलगड़िया भेजा जा रहा है. करमाटांड़ के लिये कागजात जमा करने पर उसे करमाटांड़ भेजा जायेगा.

विद्यालय के बंद होने का खतरा मंडराया

भू-धंसान से क्षतिग्रस्त हुए मकानो से महज 20 कदम की दूरी पर नया प्राथमिक विद्यालय टंडाबाड़ी बस्ती संचालित है.31 मार्च की घटना के बाद बच्चे वैसे भी स्कूल नहीं पहुंच रहे थे.जबकि यहां हो रही घटना से पहले 150 बच्चे अध्यनरत थे. शनिवार को स्कूल में ताला लगा था.जैसे-जैसे यहां स्थिति भयानक होती जा रही है. वैसे वैसे इस स्कूल पर बंदी की तलवार लटकने लगी है.

विवाह समारोह की भी तैयारी

टंडाबाड़ी भू-धंसान स्थल के प्रभावित रमेश कुमार भुइयां की शनिवार को विवाह है. वह खुले आसमान के नीचे अपनी शादी की तैयारी कर रहा है. बताया कि जो होनी थी, वह हो गयी. विवाह का डेट फाइनल था. इसलिये विवाह हो रहा है. कुछ लोग उसके विवाह समारोह में जुटे थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola