पटना में अपराधियों पर सख्ती, देर रात सड़कों पर उतरीं सिटी एसपी ममता कल्याणी, रात्रि गश्ती का लिया जायजा

देर रात सड़कों पर निकलीं सिटी एसपी
पटना पुलिस अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह अलर्ट है. सिटी एसपी ममता कल्याणी ने देर रात गश्त का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा.
पटना से नितीश सिंह की रिपोर्ट
राजधानी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
देर रात सड़कों पर उतरीं सिटी एसपी
इसी क्रम में 28-29 जुलाई की देर रात नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात गश्ती दलों और पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, सतर्कता और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया.
पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रात में नियमित और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करें, ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई हो.
सुरक्षा व्यवस्था और होगी मजबूत
पटना पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे. पुलिस का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










