Dhanbad News: पत्थर खदान में डूबने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पत्थर खदान में डूबने से महिला की मौत

Dhanbad News: नहाने गयी थी महिला, गांव में मातम

विज्ञापन

Dhanbad News: नहाने गयी थी महिला, गांव में मातमDhanbad News: बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव के समीप बंद पानी भरे पत्थर खदान में नहाने के क्रम में डूबने से गांव की हिरतेश मोदक की पत्नी अंगुरा देवी (35) की शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मौत हो गयी. महिला दुधिया जोरिया के ऊपरबांधा नामक स्थल पर नहाने गयी थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गये और उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान खदान के ऊपर उसका कपड़ा मिला. इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस पहुंची और झग्गड़ के सहारे खदान में उसकी तलाशी शुरू की गयी. कई घंटे बाद खदान में पानी के ऊपर शव आया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

तीन मई को है बेटी की शादी

मृतका का एक पुत्र और एक पुत्री है. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका की पुत्री की शादी तीन मई 2026 को तय हुई है. लेकिन बेटी की शादी से पहले मां की मौत से गांव में मातम है. सूचना पाकर पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय आदि ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola