Dhanbad News : मारपीट मामले में कोलियरी प्रबंधक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : ARINDAM CHAKRABORTY Updated At : 23 Jan 2026 8:03 PM

विज्ञापन

Dhanbad News : बैठक में सहमति के बाद ब्लास्टिंग शुरू, खुशरी ओसीपी में उत्पादन बंद

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा.

इसीएल मुगमा क्षेत्र के बैजना कोलियरी के खुशरी ओसीपी में गुरुवार को ग्रामीण एवं कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को बैठक की गयी. इसमें कोलियरी प्रबंधन, निरसा पुलिस व ग्रामीण उपस्थित थे. मारपीट की घटना के बाद ब्लास्टिंग रोक दी गयी थी. बैठक में सहमति बनने के बाद ब्लास्टिंग शुरू की गयी. बैजना पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने वासुदेवपुर भुईयां धौड़ा एवं बैजना के ग्रामीणों के साथ ओसीपी पहुंच कर प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की बातों को रखते हुए कहा कि जब तक दोषियों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तब तक ओसीपी का उत्पादन ठप रहेगा. इधर, कोलियरी प्रबंधक की शिकायत पर निरसा पुलिस ने विक्रम बाउरी एवं विकास बाउरी को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की है. जबकि ओसीपी में उत्पादन बंद है. बैठक में कोलियरी के अभिकर्ता सतानंद शर्मा, सहायक मैनेजर अश्वनी कुमार, मुखिया अजय पासवान, भाकपा माले नेता आगम राम, टुटुन मुखर्जी, ललन सिंह, अमित मुखर्जी, रामजी यादव, मागण बाउरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARINDAM CHAKRABORTY

लेखक के बारे में

By ARINDAM CHAKRABORTY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola