ACB Raid in Dhanbad : रिंग रोड जमीन घोटाला मामले में एसीबी का छापा, पूर्व जिला भू अर्जन पदाधिकारी हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

धनबाद रिंग रोड जमीन घोटाले में एसीबी ने बड़ी कारवाई (Photo: Prabhat Khabar)

ACB Raid in Dhanbad : धनबाद रिंग रोड जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. सुबह तीन बजे छापेमारी एसीबी की ओर से की गई. धनबाद के अलावा रांची , देवघर से कई लोगों को हिरासत में लिये जाने की सूचना है.

विज्ञापन

ACB Raid in Dhanbad : धनबाद के पूर्व जिला भू अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक को एसीबी की टीम ने हिरासत में लिया है. शुक्रवार सुबह तीन बजे एसीबी की टीम ने उदयकांत पाठक के नंदन पहाड़ स्थित आवास शांतिनिकेतन में छापेमारी की. छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली. इस दौरान कई दस्तावेज को खंगाला गया. सुबह 8:00 बजे के बाद टीम उदयकांत पाठक को अपने साथ लेकर धनबाद चली गयी. इस दौरान उदयकांत पाठक की पत्नी अनीता पाठक से भी पूछताछ की गयी.

धनबाद स्थित  हीरक रोड भू अर्जन मुआवजा घोटाले के मामले में रिटायर्ड भू अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक मुख्य अभियुक्त है. पूर्व में भी हुए उदयकांत पाठक इस मामले में जेल जा चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola