जिला कांग्रेस ने किया सीएम का पुतला दहन

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिला कांग्रेस ने किया सीएम का पुतला दहन

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के विरोध में बुधवार को नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पतला फूंका. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निगम कोई सुविधा नहीं दे रहा है, लेकिन टैक्स में […]

विज्ञापन
धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के विरोध में बुधवार को नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पतला फूंका. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निगम कोई सुविधा नहीं दे रहा है, लेकिन टैक्स में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ लादा जा रहा है.

लोगों के घर के सामने कुड़ा-कचरा पड़ा है, नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है. गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब झरिया व सिंदरी को नगर निगम से अलग करें.

होल्डिंग टैक्स में वृद्धि वापस ली जाये. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बीके सिंह, सुरेश चंद्र झा, जावेद रजा, भोला राम, मुख्तार खान, किशोर कुमार, अनवर शमीम, विनोद शर्मा, आरिफ आलम, इजहार अहमद बिहारी, वैभव सिन्हा, दीपक सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण राम, रामवृक्ष यादव, रासिद रजा अंसारी, भगवन दास, हरेंद्र शाही, सतपाल सिंह ब्रोका, मो जिन्ना, बबलू अंसारी, अनिल साव, अजय गिरि, प्रियव्रत सिंह चौधरी, बासुकीनाथ ठाकुर, भोला राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola