Dhanbad News : भौंरा 29/30 वर्कशॉप में अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा 29/30 वर्कशॉप में अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना की लूटपाट

विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा ओपी क्षेत्र से महज कुछ ही दूर स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा 29/30 वर्कशॉप में सोमवार की रात करीब दो बजे चोरों के एक दल ने धावा बोल कर वहां तैनात कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया. उसके बाद वर्कशॉप में पड़े कीमती लौह सामग्री लूट ली. चोरों के दल ने वर्कशॉप के पीछे ट्रांसफॉर्मर रूम में लगे 300 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर का तेल गिराकर उसका क्वायल निकाल लिया. सुबह हो जाने के कारण उसे छोड़कर भाग निकले. दूसरे ट्रांसफार्मर का कुछ कीमती सामान ले कर चलते बने. इधर, ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से भौंरा कोलियरी कार्यालय समेत कई मुहल्लों में बिजली गुल हो गयी. इस संबंध में सुरक्षा इंचार्ज ने एकीकृत भौंरा नार्थ साउथ कोलियरी के मैनेजर से घटना की शिकायत की है. बताते चलें कि इससे पूर्व गत रविवार को भी ऊपर 12 नंबर मैगजीन घर के समीप एक लोहा तस्कर गुट से दूसरे गुट के युवकों ने मालवाहक सहित लोहा लूट लिया था. कुछ दिन पूर्व ही भौंरा ओपी के काली मेला में लोहा काटने के दौरान दो गुटों में कई राउंड गोली चली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola