महेश नवमी कब है? नोट करें सही तारीख, समय और महत्व
महेश नवमी 2026
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना का विधान है. वर्ष 2026 में यह व्रत 23 जून को रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि इस शिव और शक्ति की पूजा कैसे की जाती है.
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी 2026: हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह पर्व देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करता है और व्रत रखता है, उसके जीवन के सभी कष्ट, पाप और अज्ञानता का नाश होता है. साथ ही सुख, समृद्धि और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है.
महेश नवमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
- महेश नवमी तिथि: 23 जून 2026, मंगलवार
- नवमी तिथि प्रारंभ: 22 जून 2026 को दोपहर 03:40 बजे से
- नवमी तिथि समाप्त: 23 जून 2026 को शाम 04:40 बजे तक
हिंदू धर्म में उदयातिथि को सर्वोपरि माना जाता है, इसलिए 23 जून को ही महेश नवमी का व्रत रखना और पूजा करना शास्त्रसम्मत रहेगा.
महेश नवमी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महेश नवमी के दिन ही भगवान शिव (महेश) और माता पार्वती ने अपनी दिव्य कृपा से माहेश्वरी समाज के पूर्वजों को श्राप से मुक्ति दी थी और उन्हें एक नई पहचान प्रदान की थी. तभी से इस दिन को “माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस” या “महेश जयंती” के रूप में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.
पूजा विधि
- महेश नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा का संकल्प लें.
- घर के मंदिर या शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, गाय का शुद्ध दूध, दही, शहद और घी अर्पित करते हुए अभिषेक करें.
- भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद चंदन, अक्षत (साबुत चावल) और भस्म अर्पित करें. माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं और चुनरी चढ़ाएं.
- पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में कपूर से भगवान महेश की आरती करें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










