जहानाबाद में बड़ा खतरा, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे चल रहा अवैध कारोबार, करंट से मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे चल रहा है व्यवसाय
Jahanabad News: जहानाबाद में शहर के चौक-चौराहों पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध रूप से चल रहे व्यवसायों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में मखदुमपुर बाजार में करंट लगने से एक लिट्टी विक्रेता की मौत के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है. प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News: जहानाबाद शहर के लगभग हर चौक-चौराहे पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे ठेले, चौकी और अस्थायी दुकानें लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है. कहीं फल-सब्जी तो कहीं चाट, गोलगप्पे, फास्ट फूड और अंडा-मुर्गी तक की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही हैं. कई जगह स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकान का सामान बाहर निकालकर पोल के नीचे लगा रहे हैं.
खतरनाक स्थिति में काम कर रहे दुकानदार और ग्राहक
इन स्थानों पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. कई जगहों पर लोहे के ढांचे और शेड बिजली के पोल से सटे हुए हैं, जिससे करंट फैलने का खतरा और बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी समय शॉर्ट सर्किट या करंट लगने से बड़ा हादसा हो सकता है.
मखदुमपुर हादसे के बाद बढ़ी चिंता
हाल ही में मखदुमपुर बाजार में बिजली के पोल के नीचे लिट्टी बेच रहे चंदन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी. वह दुकान खोलने आए थे, तभी लोहे के काउंटर में अचानक करंट आ गया और उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता बढ़ गई है.
पहले भी हो चुकी है शॉर्ट सर्किट की घटना
इससे पहले 7 जून को जहानाबाद शहर के शिवाजी पथ में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. करीब 10 मिनट तक तारों में स्पार्किंग और आग की लपटें गिरती रहीं, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई थी. बाद में बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया.
प्रशासन ने जताई सख्ती की जरूरत
इन घटनाओं के बाद अब शहर में पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे चल रहे व्यवसायों पर सवाल खड़े हो गए हैं. अगर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी.
एसडीएम ने दिए कार्रवाई के संकेत
अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. नगर परिषद और टाउन थाना को निर्देश दिया जाएगा कि ऐसे स्थानों से दुकानदारों को हटाया जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए.
ALSO READ: जहानाबाद में सांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










