कलेर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद की, औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार,
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
कलेर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
jehanabad News : कलेर कलेर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिचन बीघा निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर में मिला अंतर
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अगनूर बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की. संदेह होने पर इंजन नंबर और चेसिस नंबर का सत्यापन किया गया, जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर मेल नहीं खाए.
पूछताछ में चोरी की बाइक होने की बात कबूली
पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्य सामने आने पर स्वीकार कर लिया कि बाइक चोरी की है. सत्यापन में पता चला कि मोटरसाइकिल लगभग दो महीने पहले नालंदा जिले से चोरी हुई थी.
गिरोह से जुड़े होने के पहलू की भी जांच
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक खरीदी थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किसने बेची, चोरी की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कहीं इसका संबंध किसी वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है.
चोरी के वाहनों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद मोटरसाइकिल चोरी की होने की पुष्टि हुई. वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने वालों और वाहन चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही लोगों से अपील की कि पुराना वाहन खरीदने से पहले उसके दस्तावेज, इंजन नंबर और चेसिस नंबर का अच्छी तरह सत्यापन अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










