जहानाबाद: कस्तूरबा विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बच्चियों को बताए गए कानूनी अधिकार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नालसा की योजनाओं पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नालसा (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2021 एवं नालसा बाल हितैषी कानूनी सेवाएं योजना, 2024 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए देवरानी कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की इन योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे, विशेषकर दिव्यांग, निराश्रित, उपेक्षित, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर तथा विशेष परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को समय पर निःशुल्क और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी बच्चा अपने अधिकारों से वंचित न रहे.

बाल हितैषी न्याय व्यवस्था पर दिया जोर

उन्होंने बताया कि नालसा बाल हितैषी कानूनी सेवाएं योजना, 2024 का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए ऐसी न्याय व्यवस्था विकसित करना है, जो उनकी आयु, गरिमा, संवेदनशीलता और सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हो. योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि कानून से जुड़े किसी भी मामले में बच्चों के साथ सम्मानजनक, सुरक्षित और बाल-अनुकूल व्यवहार किया जाए.

बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम में बच्चियों को उनकी समझ के अनुरूप कानूनी जानकारी, परामर्श और आवश्यक सहयोग की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन