थाना प्रभारी की तत्परता से बची हादसे में घायल दंपति की जान, समय पर पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

घायल दंपति को इलाज कराते थाना अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक दंपति को स्थानीय थाना प्रभारी चंदा रानी ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई. उनकी इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है.

विज्ञापन

jehanabad News : मखदुमपुर सिकरिया थाना प्रभारी चंदा रानी ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है.

विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी किरण देवी और उनके पति सुवचन पासवान मोटरसाइकिल से बराबर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे. मकरपुर गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को भी चोटें आईं.

ड्यूटी पर जा रहीं थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता

इसी दौरान सिकरिया थाना प्रभारी चंदा रानी श्रावणी मेले की ड्यूटी के लिए बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर जा रही थीं. रास्ते में घायल दंपति को सड़क किनारे तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई और दोनों को रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर पहुंचाया.

समय पर इलाज से टला बड़ा खतरा

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज शुरू होने के कारण दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.

मानवीय पहल की हो रही सराहना

थाना प्रभारी चंदा रानी की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की. लोगों ने कहा कि उन्होंने साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में मानवता और जनसेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन