आज मनाई जा रही है जमाई षष्ठी, बेटी-दामाद के स्वागत में सजेंगे घर, बनेगा विशेष भोज
आज है जमाई षष्ठी
Jamai Shashthi 2026: आज जमाई षष्ठी पर बंग समाज में बेटी-दामाद के स्वागत की परंपरा निभाई जाएगी. विशेष पूजा, आशीर्वाद और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.
Jamai Shashthi 2026: शनिवार को बंग समाज की ओर से पारंपरिक पर्व जमाई षष्ठी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह स्नान और पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालु काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे. इस अवसर पर परिवारों में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष महत्व रहेगा.
देवी षष्ठी की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना
घर-घर में सास देवी षष्ठी की विशेष पूजा करेंगी. पूजा के दौरान वे अपनी बेटी और दामाद की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगी. यह पर्व रिश्तों में प्रेम और सम्मान को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है. बांग्ला संस्कृति में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है.
ये भी पढ़ें: जमाई षष्ठी पर इन बधाई संदेशों के साथ मनाएं रिश्तों की मिठास का यह खास प
बेटी-दामाद के स्वागत की अनोखी परंपरा
जमाई षष्ठी के अवसर पर नवविवाहित बेटियां अपने मायके पहुंचती हैं और दामादों का विशेष स्वागत किया जाता है. परंपरा के अनुसार सास दामाद के माथे पर दही का तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं. इसके बाद फल, मिठाइयां और उपहार देकर उन्हें आशीर्वाद दिया जाता है. वहीं बेटी और दामाद परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
ये भी पढ़ें: जमाई षष्ठी की थाली: क्यों दामाद को परोसे जाते हैं खास व्यंजन, जानिए इस परंपरा का महत्व
दामाद के लिए विशेष भोज का आयोजन
इस खास अवसर पर दामाद के लिए विशेष भोज भी तैयार किया जाता है. भोजन में पूड़ी, विभिन्न प्रकार की सब्जियां, पुलाव, मटन, मछली, दही और कई तरह की मिठाइयां शामिल रहती हैं. पंडित अशोक मुखर्जी के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, इसलिए पूरे दिन पूजा और उत्सव के लिए शुभ समय माना जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










