रक्षा बंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन 2026

रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पावन पर्व है. साल 2026 में राखी किस दिन बांधी जाएगी, शुभ मुहूर्त क्या है और भद्रा काल कब तक रहेगा, यहां जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आजीवन साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक है. यह पावन त्योहार हर वर्ष सावन (श्रावण) माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त, दोनों दिन पड़ने के कारण लोगों के मन में यह संशय है कि राखी किस दिन बांधना शुभ रहेगा. आइए जानते हैं वैदिक पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन 2026 की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और पूजन विधि.

Image

रक्षा बंधन 2026 की सही तारीख

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 27 अगस्त 2026, सुबह 09:08 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त 2026, सुबह 09:48 बजे

चूंकि 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए उदयातिथि के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Image

28 अगस्त की सुबह भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा, इसलिए इस दिन राखी बांधना अत्यंत शुभ माना गया है.

  • राखी बांधने का सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 05:57 बजे से 09:48 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:56 बजे से 12:48 बजे तक (यदि सुबह राखी बांधना संभव न हो)

भद्रा काल कब रहेगा?

  • भद्रा प्रारंभ: 27 अगस्त 2026, सुबह 09:08 बजे
  • भद्रा समाप्त: 27 अगस्त 2026, रात 09:32 बजे

शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए 27 अगस्त को इस अवधि में रक्षासूत्र बांधने से बचना चाहिए. वहीं 28 अगस्त की सुबह भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा, इसलिए बहनें शुभ मुहूर्त में निश्चिंत होकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.

रक्षा बंधन पूजन विधि

Image
  • पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, राखी, मिठाई और नारियल रखें.
  • भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं.
  • भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं.
  • दाहिनी कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करें.
  • इसके बाद भाई की आरती उतारें और उन्हें मिठाई खिलाएं.
  • अंत में भाई अपनी बहन को उपहार देकर जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लें.

यह भी पढ़ें: सावन 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के 5 नियम


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola