अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: औरंगाबाद सूर्य मंदिर में कल योग महोत्सव, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग
योग करते लोग.
International Yoga Day : कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा. आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून (रविवार) को पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में सूर्य मंदिर परिसर, अदरी नदी किनारे स्थित छठ घाट के समीप भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का विषय “Yoga for Healthy Ageing” रखा गया है.
कार्यक्रम सुबह पांच बजे से 7.30 तक चलेगा
आयोजन में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति तथा युवा भारत पतंजलि परिवार की सक्रिय भागीदारी रहेगी. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान तथा योग की उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर प्रेरक चर्चा भी आयोजित होगी.
कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील
पतंजलि से जुड़े कुमार अवधेश ने बताया कि योगाभ्यास के लिए योग मैट की व्यवस्था स्थल पर उपलब्ध रहेगी, जबकि इच्छुक प्रतिभागी अपनी चादर भी साथ ला सकते हैं. कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा. आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
आयोजकों का कहना है कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग और आनंदमय जीवन प्राप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
योग दिवस को लेकर विभिन्न संस्थाओं ने तेज की तैयारियां
इधर, 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं योग संस्थाओं द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कई संगठनों ने सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, प्राणायाम शिविर और योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की घोषणा की है.
पतंजलि परिवार, भारत स्वाभिमान सहित अन्य संस्थाएं लोगों को योग से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. आयोजकों का कहना है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है. योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
Also Read: औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 390 लीटर चोरी का डीजल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









