सड़क पर गिरा हाइटेंशन तार, बाल-बाल बचे लोग
फोटोराजगंज. राजगंज जीटी रोड से सटे गलीकुल्ही मोड़ के समीप गुरुवार को सुबह नौ बजे के करीब मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. तार गिरते ही भगदड़ मच गयी. राहगीर व आसपास मौजूद लोग किसी तरह जान बचा कर भागे. […]
फोटोराजगंज. राजगंज जीटी रोड से सटे गलीकुल्ही मोड़ के समीप गुरुवार को सुबह नौ बजे के करीब मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. तार गिरते ही भगदड़ मच गयी. राहगीर व आसपास मौजूद लोग किसी तरह जान बचा कर भागे. बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर तार गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. गौरतलब रहे कि राजगंज गलीकुल्ही होते हुए 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. लेकिन कहीं भी इसके नीचे जाली नहीं लगायी गयी है. गलीकुल्ही भीड़-भाड़ वाला मुहल्ला है. लगभग डेढ़ हजार की आबादी यहां बसती है. दूसरी ओर राजगंज गलीकुल्ही सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर आना-जाना करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










