ePaper

झारखंड वधिानसभा चुनाव : मोदी, राहुल, शाह ने भी ताकत झाेंकी

Updated at : 16 Dec 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड वधिानसभा चुनाव : मोदी, राहुल, शाह ने भी ताकत झाेंकी

धनबाद : 16 दिसंबर को 15 सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर पक्ष-विपक्ष ने पूरी ताकत झोंकी. भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो एवं धनबाद में चुनावी सभाएं की. देश के गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बाघमारा, गिरिडीह, देवघर सहित कई स्थानों पर सभाएं की. […]

विज्ञापन

धनबाद : 16 दिसंबर को 15 सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर पक्ष-विपक्ष ने पूरी ताकत झोंकी. भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो एवं धनबाद में चुनावी सभाएं की. देश के गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बाघमारा, गिरिडीह, देवघर सहित कई स्थानों पर सभाएं की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित भाजपा के स्टार प्रचारक भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करने पहुंचे.

विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महगामा में सभा की. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेताओं ने इन क्षेत्रों में सभा, रोड शो कर जनता का समर्थन मांगा.
इधर रविवार को अधिकतर प्रत्याशियों ने सारा समय बूथ मैनेजमेंट और खास-खास लोगों से मिलने में बिताया. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बनी थी.
जवानों को प्रशासन ने मुहैया करवाया बिछावन
धनबाद. मतदान कराने आये जवानों को जिला प्रशासन की ओर से रविवार को सोने के लिए गद्दा व ठंड से बचने के लिए कंबल मुहैया करवा दिया गया. प्रभात खबर ने रविवार के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी.
इस पर जिला प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया. गौरतलब है कि सिमडेगा, खूंटी, धनवार से 100 की संख्या में पुलिस कर्मी धनबाद आये हैं और उन्हें गांधी सेवा सदन के बरामदा में ठहराया गया है. लेकिन वहां सोने व ओढ़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola