प्रेम प्रसंग में युवती भागी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 07 Dec 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवती भागी, प्राथमिकी दर्ज

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र की बिजली कॉलोनी से एक 20 वर्षीया युवती का अपहरण कर लिया गया है. मामले में उसके पिता ने धनबाद थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि चार दिसंबर को सुबह वह अपने घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी, मगर वापस नहीं […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र की बिजली कॉलोनी से एक 20 वर्षीया युवती का अपहरण कर लिया गया है. मामले में उसके पिता ने धनबाद थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि चार दिसंबर को सुबह वह अपने घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी, मगर वापस नहीं आयी.

जांच में पता चला है कि वह अपने नानी घर आसनसोल के युवक मो सद्दाम ने उसका अपहरण कर लिया है. सदर थाना की पुलिस उसकी तलाश में आसनसोल भी गयी, मगर वहां नहीं मिली. सद्दाम के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह भी घर से फरार है. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola