0-रांची में रायशुमारी, बाघमारा से ढुलू और झरिया से रागिनी सिंह का नाम

Updated:
विज्ञापन

0-रांची में रायशुमारी, बाघमारा से ढुलू और झरिया से रागिनी सिंह का नामभाजपा : कहां से किसका नामधनबाद से राज सिन्हा, चंद्रशेखर अग्रवाल और चंद्रशेखर सिंह, सिंदरी से धरनीधर और इंद्रजीत महतो, निरसा से गणेश मिश्र और संजय सिंह, टुंडी से राम प्रसाद महतो और प्रदीप अग्रवाल के पक्ष में मंडल अध्यक्षों ने दी राय […]

विज्ञापन

0-रांची में रायशुमारी, बाघमारा से ढुलू और झरिया से रागिनी सिंह का नामभाजपा : कहां से किसका नामधनबाद से राज सिन्हा, चंद्रशेखर अग्रवाल और चंद्रशेखर सिंह, सिंदरी से धरनीधर और इंद्रजीत महतो, निरसा से गणेश मिश्र और संजय सिंह, टुंडी से राम प्रसाद महतो और प्रदीप अग्रवाल के पक्ष में मंडल अध्यक्षों ने दी राय विशेष संवाददाता4धनबादभाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर रांची में मंगलवार को रायशुमारी का दौर चला. इसमें सभी छह विधानसभा सीटों से गंभीर प्रत्याशियों के नाम ही सामने आये. बाघमारा सीट से सिर्फ ढुलू महतो तथा झरिया से सिर्फ रागिनी सिंह का नाम सामने आया. बाकी सीटों पर दो-तीन नाम सामने आये.आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिला के मंडल अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक, जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष को बुलाया गया था. सूत्रों के अनुसार धनबाद जिला से अधिकांश मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा गये थे. कोई विधायक खुद नहीं गये. हालांकि कई दावेदार यहां से मंडल अध्यक्षों के साथ पहुंचे थे. धनबाद जिला के मंडल अध्यक्षों तथा संयोजकों से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने बातचीत की. सभी से लिखित रूप से भी तीन-तीन नाम मांगे गये. सूत्रों के अनुसार अधिकांश मंडल अध्यक्षों ने एक-एक नाम ही दिया. वन-टू-वन बातचीत भी हुई. दो दिनों में जारी हो सकती है सूचीसूत्रों के अनुसार बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ढुलू महतो के पक्ष में ही अधिकांश मंडल अध्यक्षों ने अपनी राय दी. इसी तरह झरिया विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह का नाम आया. अधिकांश मंडल अध्यक्षों ने उनका ही नाम लिया. धनबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक राज सिन्हा के अलावा मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का नाम आया. सिंदरी से विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र धरनीधर मंडल, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो के पक्ष में मंडल अध्यक्ष बंटे दिखे. निरसा से अधिकांश मंडल अध्यक्षों ने अपनी राय प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के पक्ष में राय दी. कुछ ने भाजपा नेता संजय सिंह का नाम लिया. टुंडी से राम प्रसाद महतो, प्रदीप अग्रवाल का नाम लिया. पार्टी सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिनों में सूची सार्वजनिक हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola