अभिराज, प्रियांशु, मयंक व अदिति बने जिला टॉपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 3:17 AM

विज्ञापन

पटना स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रियांशु कुमार पटना रीजन (बिहार-झारखंड) के टॉपर बने हजारीबाग के पीयूष, रांची के शुभम और शशांक 494 अंक लाकर संयुक्त रूप से झारखंड स्टेट टॉपर बने नयी दिल्ली/धनबाद : सीबीएसइ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट सोमवार को निकला. राष्ट्रीय स्तर पर 13 बच्चों को 500 में 499 अंक […]

विज्ञापन

पटना स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रियांशु कुमार पटना रीजन (बिहार-झारखंड) के टॉपर बने

हजारीबाग के पीयूष, रांची के शुभम और शशांक 494 अंक लाकर संयुक्त रूप से झारखंड स्टेट टॉपर बने

नयी दिल्ली/धनबाद : सीबीएसइ 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट सोमवार को निकला. राष्ट्रीय स्तर पर 13 बच्चों को 500 में 499 अंक प्राप्त हुए हैं, जिनमें छह लड़कियां हैं. रैंक दो पर 498 अंकों के साथ 24 बच्चे हैं और 497 मार्क्स के साथ 58 बच्चे तीसरे स्थान पर हैं. धनबाद शहर के तीन स्कूलों के चार विद्यार्थी 98.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से धनबाद जिला टॉपर हुए हैं.

इनमें तीन छात्र व एक छात्रा है. टॉपर छात्र हैं-दिल्ली पब्लिक स्कूल के अभिराज अखौरी, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के छात्र प्रियांशु वत्स, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र मयंक मित्तल और इसी स्कूल की छात्रा अदिति कुमारी.

प्रियांशु पटना रीजन के टॉपर : बीएसइबी कॉलोनी पटना स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रियांशु कुमार पटना रीजन (बिहार-झारखंड) के टॉपर बने हैं. उन्हें कुल 495 अंक (99 प्रतिशत) मिले हैं. प्रियांशु से केवल एक नंबर कम 494 अंक पाकर मुजफ्फरपुर के ट्राइडेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रथा बांका, पटना दीघा घाट स्थित सेंट माइकल स्कूल की गार्गी राज, पाटलिपुत्र, पटना के नोट्रेडम स्कूल की अदिति रंजन संयुक्त रूप से पटना रीजन की सेकेंड टॉपर रही हैं.

पटना रीजन के सेंकेंड टॉपर के रूप में संयुक्त रूप से हजारीबाग एजेंल्स स्कूल के पीयूष कुमार अग्रवाल, रांची स्थित देव पब्लिक स्कूल के शुभम ठाकुर, रांची के ही जवाहर विद्या मंदिर शशांक कुमार ने भी 494 अंक लाकर अपना स्थान बनाया है. Â बाकी पेज 14 पर

ये तीनों सेकेंड टॉपर झारखंड के स्टेट टॉपर भी हैं. थर्ड टॉपर के रूप में भागलपुर एनटीपीसी कहलगांव स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के हर्ष राज और समस्तीपुर एसडी विद्यापीठ के गोविंद कुमार ने 493 अंक हासिल किये. इसी स्थान पर झारखंड स्थित बोकारो के चिन्मय विद्यालय की स्मृति राज, रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्नेहल मिश्र भी 493 अंक लेकर कायम रहे.

जबकि 492 अंक हासिल करने वाले आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थी संयुक्त रूप से टॉपर सूची में चौथे स्थान पर रहे. इनमें बोकारो इस्पात एसआर की अनुप्रिया, बोकारो स्थित हॉली क्रॉस स्कूल की श्रुति सिन्हा और कृष विश्वनाथ, सिंहभूमि वीबी चिन्मय विद्यालय के लक्ष्य जैन, हजारीबाग के देव पब्लिक wस्कूल की श्रुति सिंह, रांची के ब्रिदजेफोर्ड स्कूल के गिरीश लोधा और प्रवीन राज, रांची के देव पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार शामिल हैं.

18 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन

इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था ,जिनमें से 91.1% छात्र सफल हुए हैं. 99.85% के साथ त्रिवेंद्रम जोन अव्वल रहा. वहीं, 99 प्रतिशत के साथ चेन्नई दूसरे और 95.89%के साथ अजमेर जोन तीसरे नंबर पर रहा. पटना जोन 91.86 % के साथ सातवें नंबर पर रहा. पास होने के मामले में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है. लड़कों से 2.31% ज्यादा 92.45% लड़कियां सफल रही हैं. सवा दो लाख विद्यार्थियों के 90% से अधिक और 57,256 ने 95% से अधिक अंक पाये हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि पांच वर्ष बाद 10 वीं के नतीजों में गिरावट का दौर थमा है. 2018 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में पांच प्रतिशत का सुधार आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट जारी होने के बाद ट्वीट कर छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुझे अपने उन युवा साथियों पर गर्व है, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की. आगे की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola