Dhanbad News: दो जलमीनारों से ठप रही जलापूर्ति, 50 हजार लोग प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: दो जलमीनारों से ठप रही जलापूर्ति, 50 हजार लोग प्रभावित

डब्ल्यूटीपी में घंटों बिजली गुल रहने के कारण नहीं भरा जा सका भूदा व बरमसिया का जलमीनार.

विज्ञापन

शहर के दो जलमीनारों से रविवार को जलापूर्ति ठप रहने से दोनों जलमीनार से संबंधित इलाकाें के लगभग 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार की रात भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली घंटों कटी रही. ऐसे में मैथन से पहुंचे रॉ वाटर का ट्रीटमेंट समय पर नहीं हो पाने से दो जलमीनारों में पानी नहीं भरा जा सका. वहीं कई जलमीनारों से जरूरत के अनुसार कम पानी सप्लाई की गयी. अधिकारियों ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के सभी 19 जलमीनारों से समय पर जलापूर्ति की बात कही है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola