पटना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: सिटिजन फीडबैक में पटना देश में तीसरे स्थान पर, बिहार से टॉप-300 में सिर्फ एक शहर

Updated:
विज्ञापन

सिटिजन फीडबैक देती महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के सिटिजन फीडबैक में पटना ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है. लखनऊ पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पटना ने 7 लाख से अधिक फीडबैक दर्ज कराए हैं. बिहार से टॉप-300 शहरों में सिर्फ पटना ही अपनी जगह बना सका है.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
पटना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नागरिकों की भागीदारी में पटना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक के मामले में राजधानी पटना पूरे देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

लखनऊ पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर

जारी आंकड़ों के अनुसार लखनऊ 9,03,240 फीडबैक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि इंदौर 8,63,752 फीडबैक के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं पटना ने 7,05,036 नागरिकों के फीडबैक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.

बिहार से केवल पटना ही टॉप-300 में शामिल

हैरानी की बात यह है कि देश के टॉप-300 शहरों में बिहार से सिर्फ पटना ही जगह बना सका है. मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ जैसे शहर फीडबैक के मामले में काफी पीछे हैं.

13 सवालों पर आधारित है सर्वेक्षण

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 12,500 अंकों पर आधारित है, जिसमें 1000 अंक केवल सिटिजन फीडबैक के लिए निर्धारित हैं. नागरिकों से सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय और शिकायत निवारण जैसे 13 सवालों पर राय ली जा रही है.

ऑनलाइन ऐसे दें फीडबैक

नागरिक cf.sbmurban.org पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं. OTP वेरिफिकेशन के बाद फीडबैक दर्ज किया जा सकता है. एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फीडबैक मान्य होगा.’

ALSO READ:पटना सिटी के आलमगंज थाना पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन