पटना सिटी के आलमगंज थाना पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आलमगंज थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: आलमगंज थाना के औचक निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव)
पटना सिटी के नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने सोमवार को आलमगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन और आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने दैनिक पंजी, हाजत, मालखाना और सरिस्ता का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए.

अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर जोर

नगर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध अनुसंधान और निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: अरवल हादसे में बुझ गया अमहारा का चिराग, ऋषांक समेत चार युवकों की मौत से गांव में मातम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन