Dhanbad News: मालगाड़ी से चुराये गये कोयला के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: मालगाड़ी से चुराये गये कोयला के साथ दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा

विज्ञापन

जमुनियाटांड़ क्षेत्र में मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने दो युवकों को पकड़ा है. उनके पास से एक टन चोरी का कोयला बरामद किया गया है. पकड़े गये युवकों में सिजुआ स्टेडियम के पास निवासी प्रदीप भुइंया एवं अमरजीत चौहान शामिल हैं. आरपीएफ ने कोयले को जब्त कर दोनों आरोपियों को रेलवे न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बरामद कोयले की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है.

27 मार्च को मालगाड़ी से चुराया गया था कोयला

ज्ञात हो कि 27 मार्च को आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुनियाटांड़ होम के पास रुकी मालगाड़ी से स्थानीय लोग कोयला चोरी कर रहे हैं. जबकि आरपीएफ की टीम वहां पहुंची तो मालगाड़ी रवाना हो चुकी थी. वहीं पुलिस को देख कोयला चोर फरार हो गये. इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट धनबाद में कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया था. छह जून को आरपीएफ को सूचना मिली कि प्रदीप भुइयां, अमरजीत चौहान व अन्य लोगों ने उक्त कोयला चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस आधार पर जांच अधिकारी उप निरीक्षक कुंदन कुमार अपनी टीम के साथ देर रात जमुनियाटांड़ पहुंचे और देर रात करीब 3:30 बजे घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं झाड़ियों में छिपाये गये कोयले को जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों ने उक्त मालगाड़ी से बस्ती के 10-15 लोगों के साथ मिलकर कोयला चुराने की बात स्वीकार कर ली है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola