Dhanbad News: अवैध गोदाम से लोहा लदे दो वैन जब्त, दो गिरफ्तार

Dhanbad News: भौरिक खटाल में छापेमारी, दो कट्टा जब्त
Dhanbad News: वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पाथरडीह पुलिस ने रविवार सुबह भौरिक खटाल के समीप संचालित एक अवैध गोदाम में छापेमारी कर लोहा लदा दो पिकअप वैन जब्त किया है. पुलिस ने गोदाम संचालक राजू खान व शाहरुख खान को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लंबे समय से चल रहा था अवैध गोदाम
पाथरडीह पुलिस ने बताया कि पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक फार्मेसी के निकट भौरिक खटाल के पास लंबे समय से अवैध लोहा गोदाम चलाया जा रहा था. गोदाम में बीसीसीएल, सेल और रेलवे से चोरी किया गया लोहा जमा कर खरीद-बिक्री की जाती थी. पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. इस दौरान गोदाम से लोहा लदा दो पिकअप वैन (जेएच10 सीके-7196 तथा बीआर45 जीबी 0711) जब्त किया गया. गोदाम संचालक राजू खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया. उनलोगों के पास से दो कट्टा भी जब्त किया गया है. जब्त वाहनों में से एक में रेलवे से चुराया गया लोहा लोड था. इस संबंध में आरपीएफ को सूचना दे दी गयी है. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










