पहली पत्नी ने पकड़ा था हाथ, मैंने दबाया था गला

Published at :29 Apr 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
पहली पत्नी ने पकड़ा था हाथ, मैंने दबाया था गला

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद्र नगर में 26 अप्रैल को अपनी पत्नी आशा वाल्मीकि की हत्या करने का आरोपी बाबू वाल्मीकि पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उसकी गिरफ्तारी उसी के आवास से हुई. बीती रात बाबू वाल्मीकि रांची से भाग कर अपने घर आया था. स्थानीय लोगों ने देखा तो […]

विज्ञापन

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन प्रेमचंद्र नगर में 26 अप्रैल को अपनी पत्नी आशा वाल्मीकि की हत्या करने का आरोपी बाबू वाल्मीकि पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उसकी गिरफ्तारी उसी के आवास से हुई. बीती रात बाबू वाल्मीकि रांची से भाग कर अपने घर आया था.

स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी नवीन राय ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. बाबू ने पुलिस को बताया है कि उसकी पहली पत्नी छीलू देवी ने भी हत्या में उसका साथ दिया है. पुलिस उसकी पत्नी को भी खोज रही है.
पहली पत्नी ने हत्या में दिया साथ : बाबू वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि आशा की हत्या करने में उसकी पहली पत्नी छीलू देवी ने साथ दिया. हत्या करने वाली रात उसने और छीलू ने साथ बैठकर शराब पी. उसके बाद उसकी हत्या की. आशा जब नींद में थी तो उसे मारा गया. छीलू ने उसका हाथ पकड़ा और उसने उसका गला दबा दिया. उसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये. बाबू ने बताया कि वह आशा से खुश नहीं था.
वह अपनी पहली पत्नी के साथ ही रहना चाहता था. इसके अलावा उसे उसके चरित्र पर भी शक था. जब से उसकी शादी आशा से हुई थी. वह हमेशा उससे झगड़ा करती थी. शादी के चक्कर में उसे जेल भी जाना पड़ा था. वह उससे परेशान था. इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी.
पैसे व कपड़े लेने आया था घर : बाबू ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ पैसे घर में छुपा कर रखे थे. उसे लेने वह घर आया था. देर रात वह घर पहुंचा और अंदर चला गया.
बाहर जब वह पैसे और कपड़े लेकर निकल रहा था तो एक युवक ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगा. इस पर दूसरे लोग भी जाग गये और वह पकड़ा गया. वह पहली पत्नी के साथ भाग कर रांची जाने वाला था. वह पेशे से ड्राइवर है इसलिए उसे काम की चिंता नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola