ePaper

धनबाद : दुमका में कार्यरत डीएसपी पर छठी की छात्रा से छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Apr 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : दुमका में कार्यरत डीएसपी पर छठी की छात्रा से छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज

धनबाद :डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान के खिलाफ सरायढेला थाना में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अगर जांच में डीएसपी पर लगे आरोप सही पाये गये, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. डीएसपी पर आरोप धनबाद के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छठी क्लास की छात्रा […]

विज्ञापन

धनबाद :डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान के खिलाफ सरायढेला थाना में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अगर जांच में डीएसपी पर लगे आरोप सही पाये गये, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. डीएसपी पर आरोप धनबाद के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छठी क्लास की छात्रा ने लगाया है. छात्रा डीएसपी के पड़ोस में रहती है. पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, छात्रा का कहना है कि डीएसपी उसे गंदे तरीके से छूते थे.

कई बार उसके निजी अंगों में हाथ लगाया है. विरोध करने पर वह उसे डराया भी करते थे. जब भी वह धनबाद आते थे, तो घर में घुस कर इस तरह की हरकत करते थे. डर के कारण वह अपने परिजन से यह बात नहीं कह पाती थी. शुक्रवार को उन्होंने फिर से यही हरकत की, तो छात्रा ने अपने परिजन को बताया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola