Dhanbad News: अज्ञात पिकअप वैन ने सिविक वालंटियर को कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अज्ञात पिकअप वैन ने सिविक वालंटियर को कुचला, मौत

Dhanbad News: डिबूडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे रमेन साहा

विज्ञापन

Dhanbad News: पश्चिम बंगाल के डिबूडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात सिविक वालंटियर रमेन साहा (50) की रविवार तड़के अज्ञात पिकअप वैन से कुचलने से मौत हो गयी. मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. बताया जाता है कि रमेश साहा डिबूडीह चेकपोस्ट पर अन्य दिनों की तरह यातायात (ट्रैफिक) नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस दौरान झारखंड से बंगाल जा रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेन साहा सड़क पर दूर जा गिरे. घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया. चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों और लोगों ने लहूलुहान हालत में रमेन साहा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस धक्का मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है. चेकपोस्ट तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola