एएमपी कोलियरी में छापेमारी, हजारों बोरियां अवैध कोयला बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद अवैध कोयला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

barora

विज्ञापन

एएमपी कोलियरी में छापेमारी, हजारों बोरियां अवैध कोयला बरामद बरोरा. बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी के मंडल केंदुआडीह स्थित जरलाही पैच में सोमवार को बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ व बरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हजारों बोरियां अवैध कोयला बरामद किया. कोयला चोरों ने चोरी का कोयला सीमेंट की बोरियों में भरकर परियोजना के हाईवॉल के ऊपर छिपा रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. बरामद स्थल तक वाहन नहीं पहुंचने के कारण जेसीबी की मदद से सभी बोरियों में भरे अवैध कोयले को मौके पर ही माइंस में विनष्ट कर दिया गया. एरिया नोडल अधिकारी कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन व कोयला चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी में प्रभारी कोलियरी प्रबंधक आर.के. सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर तारकेश्वर ओझा, बरोरा थाना के एएसआई जनार्दन महतो, पोस्ट कमांडर पी.एन. यादव, कोलियरी नोडल अधिकारी नवल किशोर महतो सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola