बीसीसीएल अधिकारियों की टीम ने बरोरा एरिया में पर्यावरणीय उपायों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

barora | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीसीएल अधिकारियों की टीम ने बरोरा एरिया में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण उपायों का निरीक्षण किया। जानिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन

बरोरा. पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बीसीसीएल अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रविवार को बरोरा एरिया का दौरा किया. टीम में धनबाद डीएमओ कार्यालय के खनन निरीक्षक राजकुमार दास, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (जेएसपीसीबी) के सहायक पर्यावरण अभियंता निराला बास्के तथा डीटीओ कार्यालय के मोटर यान निरीक्षक हरीश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने एएमपी के मुराइडीह वर्कशॉप में व्हील वाशिंग डिच एवं निर्माणाधीन ईटीपी का जायजा लिया. एएमपी कोलियरी स्थित टेरी साइट पर किए गए वृक्षारोपण का अवलोकन किया. वहीं फुलारीटांड़ केकेसी लिंक साइडिंग में कोयला हॉपरों में पानी के छिड़काव, फीडर ब्रेकर, ट्रॉली तथा ट्रक माउंटेड फॉग कैनन की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया. इसके अलावा बरोरा क्षेत्र में स्थापित पीएम-10 व पीएम-2.5 वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का भी निरीक्षण किया गया.

मौके पर बरोरा एजीएम पचन पांडेय, एएमपी कोलियरी के पीओ टीएस चौहान, क्षेत्रीय पर्यावरण प्रबंधक विमल कुमार तथा एएमपी के पर्यावरण सहायक प्रबंधक अनुराग रंजन मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola