शहीद शक्तिनाथ महतो कॉलेज में करम महोत्सव की धूम, जानें विधायक ने प्रकृति पूजन को लेकर क्या कहा
करम परब में शामिल विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network
सिजुआ में शहीद शक्तिनाथ महतो कॉलेज में करम महोत्सव का सफल समापन हुआ. विधायक ने प्रकृति पूजन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डाला.
धनबाद. शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में आयोजित करम परब महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में 21वें करम अखाड़ा का आयोजन किया गया. छात्राओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से करम डाली की पूजा की. इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें करम परब की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली.
करम परब प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा पर्व : विधायक
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टुंडी विधायक सह कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है. सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं और ऐसे आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देते हैं.
विधायक ने कहा कि करम परब हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. महाविद्यालयों में इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी परंपरा और सभ्यता से परिचित होती है तथा सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने में मदद मिलती है.
शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद
आयोजन में रामेश्वर महतो, धीरेंद्र चंद्र महतो, नरेश महतो, अजीत महतो, गोपाल महतो, देवानंद महतो, बाबू नाथ महतो, मनोज कुमार महतो, प्राचार्य उत्तम कुमार महतो, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद, प्रो पंचानन सिंह चौधरी, प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: झरिया की सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 251 भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में ऐसे अर्पण किया निशान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए