धनबाद में सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई हजारीबाग पुलिस की गाड़ी, सिपाही की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

धनबाद में एक भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की जान चली गई, जब उनकी गाड़ी जीटी रोड पर एक ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

धनबाद से हीरालाल पांडेय की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Dhanbad Accident News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना जीटी रोड़ जोड़ापीटल के पास मंगलवार की सुबह  हुए भीषण दुर्घटना में  हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी. वहीं घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. 

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित जवान राम लखन यादव पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन में एक आरोपी को पकड़ने के लिए आए हुए थे. टीम के सभी जवान छापेमारी कर वापस हजारीबाग लौट रहे थे.  इस दौरान वाहन जीटी रोड़ जोड़ापीटल के पास नो पार्किंग एरिया में खड़े ट्रेलर से जा टकराई. 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

हादसा इतना भीषण था कि वाहन की आगे की सीट पर बैठे आरक्षी राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे में आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी ग्रीन पासवान, पुलिस वाहन के निजी चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. बरवाअड्डा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजन कामेश्वर चौधरी ने बताया कि राम लखन यादव झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. छापेमारी कर वापस लौटने के दौरान घटना घटी है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद ट्रेलर चालक व खलासी भाग खड़े हुए.

यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी अधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एसीआर विवाद में आदेश रद्द



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola