छह सितंबर को गोल्फ ग्राउंड में फैन मेट-अप, 25 मिलियन फॉलोअर्स का सफर साझा करेंगे आर्यन केल्विन

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन केल्विन

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन 6 सितंबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में प्रशंसकों से मिलने आ रहे हैं. इस नि:शुल्क फैन मेट-अप में वे अपनी 25 मिलियन फॉलोअर्स की यात्रा साझा करेंगे और युवाओं को मोटिवेट करेंगे.

विज्ञापन

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन छह सितंबर को धनबाद के रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में अपने प्रशंसकों से रूबरू होंगे. यहां फैन मेट-अप कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें धनबाद समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों से प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है. कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. आयोजन शाम चार बजे से सात बजे तक चलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आर्यन केल्विन ने रविवार को शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फैन मेट-अप का उद्देश्य प्रशंसकों के साथ आमने-सामने संवाद करना और सोशल मीडिया की अपनी यात्रा व अनुभव साझा करना है. इस दौरान वह शून्य से शुरुआत कर 25 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में भी बताएंगे.

युवाओं को देंगे मोटिवेशनल स्पीच

कार्यक्रम में आर्यन केल्विन सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अनुभव साझा करने के साथ युवाओं के लिए मोटिवेशनल स्पीच भी देंगे. वह सोशल मीडिया पर करियर बनाने, लगातार मेहनत करने और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने को लेकर अपने अनुभव बताएंगे. आयोजकों को उम्मीद है कि उनकी कहानी और अनुभव युवाओं के लिए प्रेरणादायक होंगे.

प्रशंसकों के सवालों का देंगे जवाब

फैन मेट-अप में सवाल-जवाब का विशेष सत्र भी होगा. इसमें प्रशंसक आर्यन केल्विन से सीधे सवाल कर सकेंगे. वह सोशल मीडिया से जुड़े अपने अनुभवों के आधार पर उनके सवालों का जवाब देंगे. कार्यक्रम के जरिये प्रशंसकों को अपने पसंदीदा इंफ्लुएंसर से सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा.

धनबाद आने को लेकर उत्साहित

आर्यन केल्विन ने कहा कि धनबाद में अपने प्रशंसकों से मिलने को लेकर वह उत्साहित हैं. उन्होंने अधिक से अधिक प्रशंसकों से छह सितंबर को गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola