सीआइएसएफ की कार्रवाई, 540 किलो अवैध कोयला लदा टोटो जब्त
टोटो की जांच करते सहायक कमांडेंट | Prabhat Khabar Network
पूर्वी झरिया के भौंरा गौरखूंटी में सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 540 किलो अवैध कोयला लदे एक टोटो को जब्त किया है. चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा गौरखूंटी में रविवार की सुबह सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदे एक टोटो को पकड़ा. टोटो संख्या जेएच 10 डीबी 7008 पर कई बोरियों में करीब 540 किलो कोयला लदा था. सीआईएसएफ ने टोटो समेत कोयला जब्त कर लिया है और चालक प्रमोद चौधरी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपके शहर में
सहायक कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर की जांच
कार्रवाई के बाद सीआईएसएफ टीम ने इसकी सूचना सहायक कमांडेंट आदर्श शर्मा को दी. सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. टोटो चालक से पूछताछ में उसने बताया कि कोयला भौंरा से लोड कर नदी के रास्ते मानपुर ले जाया जा रहा था.
टोटो समेत कोयला बीसीसीएल के मालखाने में जमा
सीआईएसएफ ने जब्त टोटो और उस पर लदे कोयले को बीसीसीएल के मालखाने में जमा कराया. महाप्रबंधक तूनेश्वर पासवान के निर्देश पर जब्त कोयले का कांटा कराया गया. इसके बाद टोटो और कोयले को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा कर दिया गया.
सोमवार को न्यायालय में पेश होगा प्रतिवेदन
सीआईएसएफ ने टोटो चालक प्रमोद चौधरी का बयान दर्ज कर लिया है. टीम मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है. सीआईएसएफ की ओर से सोमवार को टोटो और उसके चालक के खिलाफ न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा.
कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ टीम के साथ कंपनी के आंतरिक सुरक्षा बल के सुरेंद्र सिंह और प्रमोद यादव भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए