Dhanbad News: राज्य बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में धनबाद, रांची व पूर्वी सिंहभूम का रहा दबदबा
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 May 2026 1:26 AM
Dhanbad News: क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे झारखंड राज्य बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप 2026 का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित.
धनबाद, धनबाद स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे झारखंड राज्य बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप 2026 का समापन सोमवार को हुआ. इसमें धनबाद, रांची व पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. इन्होंने सर्वाधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. बता दें कि प्रतियोगिता में सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, हजारीबाग, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, बोकारो, खूंटी, गिरिडीह, मेजबान धनबाद के करीब 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुजरात जायेंगे. समापन समारोह में समाजसेवी वैभव सिंह द्वारा खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला संघ की अध्यक्ष पूजा पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव शिव महतो सहित अन्य उपस्थित रहे. निर्णायक की भूमिका अभिषेक पांडे, शुभम महतो, तरुण मुखिया, मन्नू राणा, देवेश तिवारी, उमा सिंह ने निभायी.
प्रतियोगिता के परिणाम
बायथल : स्वर्ण पदक – राजवीर सिंह, मणिकांका दास, आयुष कुमार सिंह, चेतन मुंडा, दिव्यांशी सिंह, साहिल हेंब्रम, जीवन कुमार ,आरती कुमारी, राहुल हसदा, आतासी कुमारी, दीपांशु सिंह, प्रिया उरांव, प्रेम प्रकाश महतो, रिंकू सिंह. रजत पदक – विनीत, अलंकृता, परिमल महतो, रौनक सिंह, रेणु कुमारी, कुंदन महतो, मोनिका कुमारी, साहिल नायक, आशा किरण बरला, रसिक चंद्र. कांस्य पदक – अरुण कुमार राय, जैकलिन, राहुल नायक, चंदन कुमार, त्रिलोक महतो.ट्रायथल : स्वर्ण पदक – मणिकर्णिका दास, चेतन मुंडा, परिमल महतो, तापस कुमार, त्रिलोक महतो, आतासी कुमारी, दीपांशु सिंह, आशा कश्यप, प्रेम कुमार महतो. रजत पदक – निर्मल कुमार, केशव कुमार, मोनिका कुमारी, शौर्या शुक्ला व कांस्य पदक – नीलम मोहाली, नंदलाल राय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










