Dhanbad News: स्कूटी और बाइक में टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बस्ताकोला पंप के पास हुई घटना, रोड जाम
विज्ञापन
Dhanbad News: बस्ताकोला पंप के पास हुई घटना, रोड जाम
Dhanbad News: झरिया-धनबाद मार्ग पर बस्ताकोला पंप के समीप सोमवार शाम स्कूटी (जेएच10 बीडी 8037) और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में बाइक पर सवार लक्ष्मण भुइयां (22) की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. लक्ष्मण बंगाली कोठी बस्ती का रहने वाला था. घटना में उसकी बाइक पर पीछे बैठा सूर्या भुइयां जख्मी हो गया. वहीं स्कूटी पर सवार शशि भूषण शर्मा तथा अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह घायल हो गये. घायलों का इलाज धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है.कैसे हुई घटना
बताया जाता है कि पंप के समीप मुख्य मार्ग पर बने कटिंग को पार करने के दौरान बाइक आगे चल ही स्कूटी से टकरा गयी. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक करीब 15 फुट हवा में उछलते हुए डिवाइडर से टकरा गयी. हादसे में लक्ष्मण भुईयां की मौत हो गयी.अस्पताल के बाहर जुटी भीड़, लगा जाम
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बंगाली कोठी बस्ती के लोग अस्पताल पहुंचे. इस दौरान धनसार-जोड़ा फाटक रोड पर जाम लग गया. बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर जाम हटाया. अस्पताल में लक्ष्मण के परिजनों की चीत्कार कर माहौल गमगीन हो गया.दूसरे की बाइक लेकर निकला था लक्ष्मण
परिजनों ने बताया कि बाइक बंगाली कोठी के ही एक अन्य व्यक्ति की है. उसने किसी काम से लक्ष्मण और सूर्या को बाइक दी थी. घटना के बाद किसी ने बाइक घटनास्थल से हटा दी. घटनास्थल पर सिर्फ स्कूटी पड़ी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










