Dhanbad News: धनबाद में जन भागीदारी सप्ताह की शुरुआत, 196 गांवों में चलाया जायेगा विशेष अभियान

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 May 2026 1:10 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: धरती आबा अभियान के तहत आदिवासी समुदायों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं व 25 मई तक शिविर, जनसुनवाई, स्वास्थ्य जांच व पौधरोपण कार्यक्रम.

विज्ञापन

धनबाद, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत सोमवार को जिला स्तरीय जन भागीदारी सप्ताह की शुरुआत हुई. समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाउल अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप व सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने किया. उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि ‘सशक्त जनजाति, समृद्ध झारखंड एवं विकसित भारत’ के उद्देश्य को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है. आदिवासी व विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 मई तक जिलेभर में चलाया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला स्तर पर जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. साथ ही डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर और ब्लॉक मास्टर ट्रेनर को भी सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है.. 196 गांवों में आयोजित होंगे कार्यक्रम एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाउल अंसारी ने बताया कि जनजातीय बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इसके तहत जिले के कुल 196 गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि बाघमारा प्रखंड के 5, टुंडी के 29, तोपचांची के 5, गोविंदपुर के 108, पूर्वी टुंडी के 14, निरसा के 19, एगारकुंड के 2, कलियासोल के 7 और बलियापुर के 7 गांवों को अभियान में शामिल किया गया है. जनसुनवाई से लेकर स्वास्थ्य शिविर अभियान के तहत 19 मई से 25 मई तक संतृप्ति एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा. 20 मई को मैदानी स्तर पर विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी, जबकि 21 मई से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम किए जाएंगे. इसके अलावा 24 मई को दस्तावेजीकरण और 25 मई को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola