नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दो दिनों तक किया दुष्कर्म, थाने में मामला दर्ज

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास रहने वाली नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिन तक पास के जंगल में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपियो के चंगुल से छुटते ही पुलिस से लिखित शिकायत की है. कतरास मोड़ गुलगुलिया पट्टी निवासी […]
झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास रहने वाली नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिन तक पास के जंगल में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने दुष्कर्म के आरोपियो के चंगुल से छुटते ही पुलिस से लिखित शिकायत की है.
कतरास मोड़ गुलगुलिया पट्टी निवासी बीकू भूइंया पर दुष्कर्म व शेमू भूइंया सहित दो अन्य पर दुष्कर्म के दौरान आरोपी को सहयोग करने का आरोप लगाया है. पुलिस शिकायत के आलोक में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. आरोपी फरार है.
पीडि़त छात्रा ने बताया कि वह नजदीक के तालाब के पास 25 जनवरी की शाम कुछ काम से गयी थी. तभी आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठा कर ले गये. रविवार को अहले सुबह वह आरोपियों के चंगुल से निकली भागी और पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




