कोयला नगर में युवतियों से छेड़खानी व मारपीट, एक आरोपी युवक गिरफ्तार, साथी फरार

Updated at : 16 Jan 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला नगर में युवतियों से छेड़खानी व मारपीट, एक आरोपी युवक गिरफ्तार, साथी फरार

धनबाद : पहले युवतियों से छेड़खानी और फिर मारपीट. सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयलानगर ए टाइप में दो युवतियों के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना घटी. मामले की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने एक आरोपी युवक गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा विनय कुमार फरार हो […]

विज्ञापन
धनबाद : पहले युवतियों से छेड़खानी और फिर मारपीट. सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयलानगर ए टाइप में दो युवतियों के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना घटी. मामले की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने एक आरोपी युवक गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
दूसरा विनय कुमार फरार हो गया. पीड़ित महिला बीसीसीएल कर्मचारी है. उसकी चार बेटियां है. उसने आरोप लगाया कि विनय कुमार अपने दोस्तों के साथ मिल कर उनके घर में ताक-झांक करता रहता है.
लड़कियों को अकेला देख भद्दे कमेंट करता है. उनके घर पर पत्थर फेंकता है. कुछ दिनों पहले उसकी छोटी बेटी दुकान गयी तो रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी की. इसकी शिकायत जब उसके माता-पिता से की गयी तो उन लोगों ने इसे हल्के में लिया. मंगलवार की शाम उनकी बेटियां क्वार्टर की छत पर पढ़ रही थी.
जबकि सामने वाली छत पर विनय, गोविंद और कुछ अन्य लड़के पतंगबाजी कर रहे थे. पतंगबाजी के दौरान वे लोग कमेंट भी कर रहे थे. इसके साथ एक-दो बार पत्थर भी फेंका. इसका विरोध करने पर सभी युवक गाली-गलौज करने लगे. थोड़ी देर के बाद वे लोग सामने वाली छत से इनके घर आ गये और मारपीट करने लगे.
महिला कर्मचारी की दो बेटियों को मारपीट में चोट भी आयी है. पुलिस ने फिलहाल गोविंद को गिरफ्तार किया है. वह गया के एक कॉलेज का छात्र है. धनबाद में रह कर वह कोचिंग करता है. वहीं पुलिस विनय और उसके साथियों की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola