वाल्मीकि आवास घोटाला की फिर से होगी जांच, मुख्यालय के निर्देश पर जांच के लिए बनी आठ सदस्यीय कमेटी

Updated at : 22 Sep 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकि आवास घोटाला की फिर से होगी जांच, मुख्यालय के निर्देश पर जांच के लिए बनी आठ सदस्यीय कमेटी

धनबाद : वाल्मीकि आवास घोटाला की फिर से जांच होगी. 275 आवास बने हैं या नहीं, इसकी जांच की जायेगी. फुरिडा का दावा है कि 275 आवास बनाया गया लेकिन ऑडिट रिपोर्ट में मात्र 204 आवास का ही जिक्र है. मुख्यालय के निर्देश पर आठ सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी. आवास बनानेवाली फुरिडा को भी […]

विज्ञापन
धनबाद : वाल्मीकि आवास घोटाला की फिर से जांच होगी. 275 आवास बने हैं या नहीं, इसकी जांच की जायेगी. फुरिडा का दावा है कि 275 आवास बनाया गया लेकिन ऑडिट रिपोर्ट में मात्र 204 आवास का ही जिक्र है. मुख्यालय के निर्देश पर आठ सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी. आवास बनानेवाली फुरिडा को भी जांच टीम के साथ रखा गया है.
क्या है मामला : 2006-07 में वाल्मीकि आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों के लिए 426 आवास बनना था. एक यूनिट पर 40 हजार रुपया का बजट था. जमशेदपुर की कंपनी फुरिडा को इसका टेंडर मिला. योजना के तहत झरिया में 25, कतरास में 25, छाताटांड़ में 25 व धनबाद में 171 आवास का वर्क ऑर्डर और 1.38 करोड़ अग्रिम दिया गया.
फुरिडा ने 106 आवास बनाये. 140 आवास बिना बनाये 56 लाख रुपया उठा लिया. निगम की ओर से दबाव बनाया गया तो 2015 में फुरिडा ने 28 लाख रुपया रिटर्न किया. शेष 28 लाख फुरिडा को रिटर्न करना था लेकिन नोटिस के बावजूद पैसा नहीं लौटाया.
ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा : ऑडिट रिपोर्ट में वाल्मीकि आवास घोटाला का खुलासा हुआ. ऑडिट रिपोर्ट में 204 आवास का जिक्र है, जबकि फुरिडा 275 आवास बनाने का दावा कर रही है. ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने निगम से 71 आवास का 58 लाख रुपया लौटाने का नोटिस दिया. इसके बाद फाइलों की जांच शुरू हुई.
सहायक को शो-कॉज
नगर आयुक्त ने वाल्मीकि आवास घोटाला की फाइल की जांच के लिए सहायक से पूछा तो सहायक ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि काफी पुरानी फाइल है, कहां रखी है जानकारी नहीं है. इस पर नगर आयुक्त ने सहायक को शो-कॉज करते हुए चेतावनी दी कि एक सप्ताह में फाइल नहीं मिली तो जेल जाने के लिए तैयार रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola