पुलिस को चकमा दे स्क्रैप्स कारोबारी भागा

Updated at : 28 Aug 2018 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को चकमा दे स्क्रैप्स कारोबारी भागा

धनसार : जोड़ाफाटक रोड स्थित मुरारी की स्क्रैप्स दुकान, उसके आवास व प्रेम नगर स्थित तीन गोदाम में सोमवार को डीएसपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गयी. पुलिस ने भारी मात्रा में तांबा, पीतल, अल्युमिनियम के पुराने सामान जब्त किये. पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक चोरी का सामान और कल-पुर्जों की […]

विज्ञापन
धनसार : जोड़ाफाटक रोड स्थित मुरारी की स्क्रैप्स दुकान, उसके आवास व प्रेम नगर स्थित तीन गोदाम में सोमवार को डीएसपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गयी. पुलिस ने भारी मात्रा में तांबा, पीतल, अल्युमिनियम के पुराने सामान जब्त किये. पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक चोरी का सामान और कल-पुर्जों की खरीद-बिक्री करता है.
पुलिस ने दुकान से उसके मालिक मुरारी को धर दबोचा. उसे लेकर उसके प्रेम नगर स्थित उसके गोदाम में पुलिस गयी. वहां मुरारी ने एक गोदाम का ताला खोला. इधर पुलिस उसमें रखे सामान जब्त कर रही थी कि तभी मुरारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जिस कारण अन्य दो गोदाम की जांच नहीं हो पायी. इन दोनों गोदाम के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
मुरारी की तलाश में पुलिस उसके घर सुरेंदर कॉलोनी जोड़ा फाटक भी पहुंची. पर मुरारी वहां नहीं मिला. पुलिस राइज एरिया के सरजू नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है. इस दुकान में सरजू चोरी का तांबा और पीतल खपाने का काम करता है. इस छापामारी से चोरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola