12 साल बाद होगा को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति का चुनाव
Updated at : 06 Aug 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : 12 साल के बाद दी धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति का चुनाव होगा. हाइकोर्ट के अंतरिम ऑर्डर पर निबंधक सहयोग समितियां झारखंड ने उपायुक्त को चुनाव कराने का निर्देश दिया है. दी धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि के प्रशासक सह उपायुक्त ए दोड्डे की देखरेख में चुनाव होगा. एडीएम सप्लाई शशि प्रकाश […]
विज्ञापन
धनबाद : 12 साल के बाद दी धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति का चुनाव होगा. हाइकोर्ट के अंतरिम ऑर्डर पर निबंधक सहयोग समितियां झारखंड ने उपायुक्त को चुनाव कराने का निर्देश दिया है. दी धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि के प्रशासक सह उपायुक्त ए दोड्डे की देखरेख में चुनाव होगा. एडीएम सप्लाई शशि प्रकाश झा को निर्वाचन पदाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार को वैकल्पिक पदाधिकारी बनाया गया है.
21 अगस्त तक सभी पैक्स, व्यापार मंडल, बुनकर सहयोग समिति लि एवं अन्य विशेष प्रकार की समितियों से प्रतिनिधि का नाम मांगा गया है. माननीय हाइकोर्ट ने अपने अंतरिम ऑर्डर में कहा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह तक बैंक प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव करायें और 4 सितंबर को कोर्ट को सूचित करें. बताते चलें कि चुनाव की तिथि की अभी घोषणा नहीं की गयी है. दो चार दिनों में चुनाव की तिथि की भी घोषणा कर दी जायेगी.
106 सदस्य होंगे वोटर : प्रबंध समिति के चुनाव में 106 सदस्य वोटर होंगे. वैसे सदस्य ही चुनाव में प्रतिनिधित्व व वोटिंग करेंगे जिनका बैंक व पैक्स का लोन क्लियर होगा. 332 विशेष प्रकार की सोसायटी से दस सदस्य चुनकर आयेंगे. बुनकर समिति से एक सदस्य, पैक्स से 85 सदस्य व व्यापार मंडल से दस सदस्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




