Deoghar News : सड़क किनारे नाले में फंसा ट्रक, घंटों सड़क जाम
Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 29 May 2025 9:27 PM
सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर रोहिणी नावाडीह गांव के पास गुरुवार को घंटों सड़क जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया.
प्रतिनिधि, जसीडीह : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर रोहिणी नावाडीह गांव के पास गुरुवार को घंटों सड़क जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया. सड़क जाम सुबह व दोपहर को करीब तीन घंटे तक रहा. जाम रहने के कारण देवघर एम्स जाने वाले मरीजों व डॉक्टर सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक छड़ लोड ट्रक जसीडीह की ओर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर सड़क किनारे नाला में अचानक गिर गया. जिसे वाहन के चालक व उप-चालक द्वारा निकालने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन नही निकाल सके. इस कारण वाहन सड़क पर ही फंसा रही. इस कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गयी. काफी देर के बाद वाहन को निकाला गया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना से पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और जाम को हटाया. जाम रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










