ePaper

मधुपुर: 10 एमवीए का लगा नया ट्रांसफॉर्मर

Updated at : 24 Oct 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर: 10 एमवीए का लगा नया ट्रांसफॉर्मर

मधुपुर के गडिया स्थित विद्युत उपकेंद्र में लगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन

मधुपुर. गड़िया स्थित विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को पुराने 5 एमवीए (मेगावोल्ट-एम्पीयर) ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 10 एमवीए नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इस दौरान प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. मंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली समस्या को दूर करने के लिए यह ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. इससे गड़िया, जयंतीग्राम, साप्तर फीडर, पिपरासोल, भेड़वा, चांदमारी, लालगढ़, बेलपाडा, कुम्हारटोली, एसआर डालमिया रोड, नबीबॉक्स रोड, नवापतरो, महुआडाबर, गुनियासोल, जामा, चरपा, टंडेरी, कुर्मीडीह, रतुबहियार, मिसरना, कल्याणपुर, कोरकट्टा, बदिया व गांव कानों उपकेंद्र से जुड़े संघरा, टेकरा, सपहा, खमरबाद, पाथरोल, गोराडीह, माधोपुर, पथरा, बहादुरपुर, सपहा बघनाडीह, बारा, चक्रधरपुर, सिरसिया, रूपबाद, पनियरा, मटियारा, लखी बाजार, लखीमपुर, जमुनी, बिल्ली, गोनेया व कमरसाली जैसे क्षेत्रों के निवासियों को अब नियमित और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. मौके पर देवघर विद्युत अधीक्षण अभियंता केके सिंह, देवघर एमआरटी सहायक अभियंता प्रमिला लकड़ा, मधुपुर सहायक अभियंता दीपक कुमार, अबु तालिब अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, अक़दस हसन अंसारी, गुलाम अशरफ, अल्ताफ हुसैन, मो. ताजुद्दीन, अमित कुमार चंद्रवंशी, अजय सिंह, समीर आलम, कन्हैया लाल कन्नू, जुनैद अंसारी समेत विद्युतकर्मी मुनमुन, महेंद्र, टिंकू, मिठू, शलेंद्र, रूपेश, करौं व मारगोमुंडा प्रखंड के विद्युत विभाग के प्रतिनिधि सोकत अंसारी बबलू, रमेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola