जर्जर बिजली पोल और तार की तीन दिन में भेजी जायेगी रिपोर्ट : कार्यपालक अभियंता

Updated:
विज्ञापन
जर्जर बिजली पोल और तार की तीन दिन में भेजी जायेगी रिपोर्ट : कार्यपालक अभियंता

बिजली विभाग की टीम ने किया सारठ क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड में 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की जर्जर स्थिति को लेकर बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी के नेतृत्व में टीम ने कटहरा, आसहना, चितरा, मनिकड़गाल और पुराने अस्पताल के सामने समेत विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया. निरीक्षण में पाया गया कि लगभग 50 वर्ष पुराने पोल और तार कई जगहों पर बेहद खराब स्थिति में हैं. कई स्थानों पर तार खेतों के ऊपर काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. विभाग ने इसे सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील स्थिति बताया. इसी आधार पर पहले चरण में लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र के लिए नये पोल, तार, इंसुलेटर और अन्य सामग्री की जरूरत का आकलन कर तीन दिनों के भीतर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है. इसके बाद दूसरे चरण में 60 से 75 किलोमीटर अतिरिक्त लाइन के सुधार की योजना बनायी जायेगी. टीम में सहायक अभियंता सोमेश सिंह, प्रधान सहायक सतेंद्र कुमार, विशाल कश्यप सहित कई लाइनमैन शामिल थे. इस संबंध में विधायक चुन्ना सिंह ने भी चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 11 हजार लाइन की स्थिति बेहद खराब है और लगातार हादसे हो रहे हैं. खून गांव में हाल ही में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सीएमडी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरी लाइन को नये सिरे से बदलने की मांग की थी. — बिजली विभाग की टीम ने किया सारठ क्षेत्र का निरीक्षण, पोल-तार बेहद खतरनाक स्थिति में सारठ में 11 हजार लाइन के नवीनीकरण की तैयारी सीएमडी के निर्देश पर टीम ने किया निरीक्षण सारठ में 11 हजार वोल्ट लाइन की जर्जर हालत में

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola