दिल्ली-देवघर फ्लाइट आधे घंटे विलंब से पहुंची, खराब मौसम के बीच सुरक्षित लैंडिंग
Published by : VIJAY KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:18 PM
देवघर में शुक्रवार को आयी तेज आंधी व हुई झमाझम बारिश का असर हवाई सेवा पर भी देखने को मिला. मौसम खराब रहने के कारण दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय से विलंब से देवघर एयरपोर्ट पहुंची.
संवाददाता, देवघर : देवघर में शुक्रवार को आयी तेज आंधी व हुई झमाझम बारिश का असर हवाई सेवा पर भी देखने को मिला. मौसम खराब रहने के कारण दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय से विलंब से देवघर एयरपोर्ट पहुंची. हालांकि खराब मौसम के बावजूद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-देवघर फ्लाइट का आगमन समय सुबह 11.10 बजे निर्धारित था, लेकिन दिल्ली से ही उड़ान विलंब से होने के कारण विमान करीब आधे घंटे देर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचा. इसके बाद यात्रियों की आवाजाही व अन्य प्रक्रिया पूरी कर विमान ने विलंब से ही वापस उड़ान भरी. इधर, दोपहर के समय बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट के दौरान मौसम सामान्य रहा. उस वक्त बारिश नहीं होने व आसमान साफ रहने के कारण विमान की लैंडिंग और टेकऑफ में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. वहीं शाम में दिल्ली की दूसरी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर देवघर एयरपोर्ट पहुंची और समय पर ही रवाना भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई. अचानक बदले मौसम की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन यातायात व्यवस्था पर आंशिक असर पड़ा. एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी उड़ानों का संचालन किया गया.
कहते हैं डायरेक्टर
दिल्ली-देवघर विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित तरीके से करायी गयी. खराब मौसम के बावजूद पायलट व एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. दिल्ली से विमान विलंब से रवाना होने के कारण फ्लाइट करीब आधे घंटे देरी से देवघर पहुंची. यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही.– जॉय बनर्जी, डायरेक्टर, देवघर एयरपोर्ट
हाइलाइट्स– खराब मौसम के कारण दिल्ली-देवघर फ्लाइट हुई विलंब
– करीब आधे घंटे देर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचा विमान– बेंगलुरू फ्लाइट के समय मौसम सामान्य रहने से नहीं हुई परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










