शहर में शॉपिंग मॉल के समीप से दो बाइक ले उड़े चोर

अलग-अलग घटनाओं में रविवार को शहर के दो शॉपिंग मॉल्स के समीप से चोरों ने दो बाइकों की चोरी कर ली. घटना के बाद दोनों बाइक के मालिकों ने शिकायत नगर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है.
वरीय संवाददाता, देवघर : अलग-अलग घटनाओं में रविवार को शहर के दो शॉपिंग मॉल्स के समीप से चोरों ने दो बाइकों की चोरी कर ली. घटना के बाद दोनों बाइक के मालिकों ने शिकायत नगर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है. पहली घटना में चोरों ने थाने के पीछे स्थित बड़े मॉल के सामने से एक बाइक उड़ा ली. वहीं दूसरी घटना में मंदिर मोड़ के समीप स्थित मॉल परिसर में लगी बैजनाथपुर निवासी ग्राहक संजीत कुमार की ग्लैमर बाइक चोरी हो गयी. संजीत ने बताया कि करीब 08:00 बजे रात को मॉल परिसर की पार्किंग में बाइक खड़ी कर वे कुछ सामान खरीदने अंदर गये. महज 15 मिनट में बिना कुछ लिये बाहर निकले, तो पार्किंग से अपनी बाइक गायब पायी. दोनों घटनाओं की सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची, लेकिन बाहर का फुटेज नहीं मिल पाया. पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मॉल वाले को उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिये, जो पूरी पार्किंग एरिया सहित सड़क के दोनों छोर को कवर करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




