पिस्तौल का डर दिखाकर लूटी कार को पोखरिया गांव में छोड़ कर भागे बदमाश, कार को पुलिस ने लिया कब्जे में

Updated at : 06 May 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल का डर दिखाकर लूटी कार को पोखरिया गांव में छोड़ कर भागे बदमाश, कार को पुलिस ने लिया कब्जे में

खागा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के सड़क किनारे छोड़कर लुटेरे फरार हो गये

विज्ञापन

चितरा. पिस्तौल का भय दिखाकर लूटी कार को खागा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के सड़क किनारे छोड़कर लुटेरे फरार हो गये. मंगलवार की सुबह के करीब दस बजे के आसपास पोखरिया गांव की सड़क होकर उक्त अज्ञात बदमाश भाग रहे थे. इसी दौरान सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसी दौरान ग्रामीणों ने हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे कार में सवार सभी लुटेरे खतरे का अंदाजा देख गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. इसके बाद उक्त वाहन लावारिश हालात में काफी देर खड़ी रहने पर ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो को घटना की जानकारी दी. वहीं, जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी खागा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मारुति कार को कब्जे लेकर थाने चली गयी. साथ ही सारठ थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण कार सारठ थाना भिजवा दिया. दूसरी ओर इस संबंध में मारुति कार चालक सह वाहन मालिक विष्णु भंडारी का बेटा संतोष भंडारी से मोबाइल पर संपर्क कर घटना के संबंध में बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि गत रविवार को ही उक्त अज्ञात लोगों ने फोन से संपर्क कर मारुति भाड़ा पर लिया था. सोमवार करीब तीन बजे जामा थाना क्षेत्र के कैराबांक के पास सिमरा में ही सड़क किनारे खड़े तीन लोग मारुति में सवार हुए और सारठ चलने को कहा गया. इसके बाद पालोजोरी पेट्रोल पंप में एक हजार रुपये का फ्यूल भरवाया, जिसके बाद सारठ पहुंचे. फिर वहां उन्होंने शराब दुकान से बीयर खरीदी. इसके बाद बामनगामा गये, वहां वे लोग रायकुंड जाने का रास्ता पूछा, लेकिन कोई बता नहीं पाया. सभी गोबरशाला होते हुए पुनः सारठ पहुंचे. इसके बाद सारठ-देवघर मुख्य सड़क होते हुए बाराटांड़ पहुंचा और फिर डकाय जाने वाली सड़क से रामपुर के समीप रुका और मारुति से नीचे उतरकर बीयर पीने लगा. वहीं, वाहन चालक अपने सीट पर ही बैठा रहा. कुछ देर बाद तीनों आये और उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर चालक पर तान दी और गाली गलौज करते हुए चालक को मारुति से बाहर निकलने को कहा. जान मारने की धमकी पर चालक डर कर मारुति से उतर गया. इसके बाद लुटेरों में से एक स्टेयरिंग सीट पर बैठा और फिर मारुति कार लेकर फरार हो गया. पीड़ित चालक किसी तरह सारठ थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दी. वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola