ePaper

पालोजोरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

Updated at : 11 May 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
पालोजोरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

पालोजोरी के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर जंगल का मामला

विज्ञापन

पालोजोरी. खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर जंगल से रविवार को युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के ही 18 वर्षीय नरेश हांसदा पिता प्रभाकर हांसदा के रूप में हुई है. युवक का शव मिलने से गांव में मातम पसर गया. परिजनों के मुताबिक मृतक नरेश हांसदा तीन दिन पूर्व शुक्रवार को पास के ही गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. लेकिन दो दिन बाद भी जब लौट कर नहीं आया तो उसी खोजबीन शुरू की. तीसरे दिन लोगों ने पास ही जंगल में एक पेड़ पर फांसी में झूलते हुए देखने की बात बतायी. इसे सुनते ही परिजनों में मातम छा गया. वहीं, सूचना मिलते ही खागा थाना की पुलिस दल बल के साथ मोहनपुर जंगल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों से युवक के बारे में पूछताछ की तो परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने की आशंका जतायी. परिजनों ने यह भी कहा कि कोई लड़की उससे फोन में दिन रात बात करती रहती थी. वह युवक परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था. मृतक के पिता दिव्यांग हैं, जबकि एक बहन भी दिव्यांग है. वहीं, मां और मृतक युवक खुद कमाकर परिवार का भरन पोषण करता था. युवक की मौत से परिवार में दुः खों का पहाड़ टूट पड़ा है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. ———— मोहनपुर जंगल में पेड़ से फंदे में लटका युवक का शव बरामद हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस कर रही है छानबीन दो दिन से था लापता युवक का मेहनपुर जंगल में शव बरामद मृतक सिमलगढ़ा पंचायत के मोहनपुर गांव का रहने वाला तीन दिनों पूर्व एक शादी समारोह में पास के गांव में गया था परिजन प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की कह रहे हैं बात

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola