Deoghar news : नये मंदिर में मां काली व मां शीतला की प्रतिमाएं की गयी स्थापित

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 09 May 2025 9:09 PM

विज्ञापन

जसीडीह के बाघमारा मुहल्ला इलाके मुहल्ला में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में अनुष्ठान कराया गया. वहीं काली मंदिर समिति की ओर से प्रतिमाएं स्थापित करायी गयीं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह के बाघमारा मुहल्ला में मां काली मंदिर समिति की ओर से तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा का समापन शुक्रवार को हुआ. शुक्रवार को नये मंदिर में मां काली व मां शीतला की प्रतिमा स्थापित की गयी. धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे मुहल्ले में भक्तिमय माहौल बना रहा. वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. आचार्य विष्णुधन मिश्रा, पुरोहित अजय झा के सानिध्य में छह पुरोहितों ने विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये. पुरोहितों ने यजमान ओमप्रकाश दुबे,अर्चना देवी को पूजा-अर्चना कराये. प्राण-प्रतिष्ठा के अंतिम दिन मां काली व मां शीतला की प्राण प्रतिष्ठा, पूजा, हवन, महाआरती की गयी. वहीं सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया गया. इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूरे मंदिर को फूलों व रंग बिरंगी लाइटें से आकर्षक सजावट की गयी. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण दुबे,अशोक दुबे,ओम प्रकाश दुबे,दीपक दुबे,बसंत दुबे,विजय दुबे,गुड्डु दुबे,राहुल कुमार दुबे,अभिषेक दुबे,प्रीतम दुबे,पंकज दुबे,अक्षय कुमार दुबे,बंटी दुबे,मनोहर कुमार,बबलू दुबे,गुलजार दुबे सहित मुहल्ले के अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola